'मैंने 1-2 बार बस...', श्वेता तिवारी का शारीरिक शोषण करने के सवाल पर उनके पूर्व पति
ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। राजा ने अब अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने कभी श्वेता का शारीरिक शोषण नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैंने 1-2 बार उसके घर के दरवाज़े ज़रूर तोड़े। तब हम अलग हो चुके थे। वह भी बेवकूफ थी...मैं भी बेवकूफ था।"