'मैंने कानून सिर्फ इस केस के लिए पढ़ा'...वकील की दलीलें सुनकर नाराज़ हुआ सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इंजीनियरिंग और IIM कोझिकोड से एमबीए करने वाले एक शख्स द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर नाराज़गी जताई है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि उसने कानून सिर्फ इस केस के लिए ही पढ़ा है। कोर्ट ने कहा, "हम समझते हैं कि...यह निंदनीय याचिका एक पब्लिसिटी स्टंट है।"