'मैंने तेरे ही भरोसे' सिंगर सुनील लोधी ने फ्लाइट में गाया 'हनुमान अंश' का भजन, वीडियो आया सामने
फिल्म 'हनुमान अंश' के 'मैंने तेरे ही भरोसे' के सिंगर सुनील लोधी ने फ्लाइट में यह भजन गाया है जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोधी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट में सफर कर रहे थे और यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान लोगों ने उनसे गाने का अनुरोध किया जिसपर सिंगर ने यह भजन गाकर सुनाया।