'मांस शाक्त हिंदू धर्म का अभिन्न हिस्सा है', धीरेंद्र शास्त्री की मीट बैन की मांग पर PM के सलाहकार
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांस से परहेज करने की अपील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मांस शाक्त (शक्ति की उपासना करने वाला सम्प्रदाय) हिंदू धर्म का अभिन्न हिस्सा है...इस पवित्र परंपरा में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"