'मुंह में तौलिया ठूंसा था, ज़ेवर गायब थे' IPS अधिकारी ने मां की मौत पर पुलिस जांच पर उठाए सवाल
यूपी में 16 अगस्त को IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां (90-91 साल) की कथित हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। आशुतोष ने पुलिस की कहानी को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी मां के मुंह में तौलिया ठूंसा था, चेहरे पर चोट-खून के निशान थे और ज़ेवर गायब थे।