'मैक्सी ड्रेस' बताकर ₹22,000 में साड़ी बेच रहा अमेरिकी फैशन ब्रैंड, इंटरनेट पर भड़के लोग
कैलिफोर्निया का एक फैशन ब्रैंड 'ड्रेप्ड मैक्सी ड्रेस' बताकर करीब ₹22,000 में साड़ी बेच रहा है। इसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। एक यूज़र ने कहा, "साड़ी-गाउन कहते तो भी कुछ सेंस बनता।" दूसरे यूज़र ने कहा, "ऐसी चीज़ों से चिढ़ मचती है।" आलोचना के बाद ब्रैंड ने इसे 'साड़ी से प्रेरित गाउन' के तौर पर लिस्ट किया।