'मेकअप से छिपाती थी चोट के निशान', ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सुनाया 'पहली मोहब्बत' का किस्सा
ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने पहली शादी में घरेलू हिंसा झेलने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेहरे पर लगी चोट के निशान मेकअप से छिपाकर अवॉर्ड फंक्शन/शूटिंग पर जाती थी। पति की लगातार पाबंदियों से परेशान काम्या ने बेटी के सामने हुई मारपीट के बाद घर छोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'पहली मोहब्बत' समझकर रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की।