'मुझे कार में बैठाया और अभद्रता की', ऐक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
हैदराबाद में एक ऐक्ट्रेस की शिकायत पर कास्टिंग डायरेक्टर प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐक्ट्रेस का आरोप है कि फिल्म में रोल देने के बाद प्रसाद ने उसे भुगतान नहीं किया। 18 फरवरी 2026 को बकाया राशि लेने पहुंचने पर उसने कथित तौर पर ऐक्ट्रेस को धमकाया, जबरन कार में बैठाया और उसके साथ अभद्रता की।