'मुझे नहीं धमका सकते, पीछे हट जाओ', UN के अंदर मचा बवाल; अमेरिकी दूत से कौन भिड़ा?
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज़ और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला के बीच तीखी झड़प हुई। वॉल्ट्ज़ के दावे 'क्यूबा के मौजूदा राष्ट्रपति भी रोलेक्स घड़ी पहनते हैं' के बाद पारिला उनके पोडियम के पास आ गए। इसके बाद वॉल्ट्ज़ ने कहा, "मुझे डराने की कोशिश मत करिए...यह संयुक्त राज्य अमेरिका है, पीछे हट जाओ।"