'मुझे नहीं पता था वह शादीशुदा हैं', नीलम कोठारी ने गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उस समय मैं बहुत छोटी थी इसलिए रिश्ता कभी विकल्प ही नहीं था। मुझे यह भी नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे माता-पिता भी बहुत सख्त थे। इसलिए यह कभी कोई ऑप्शन ही नहीं था।"