'मुझसे गलती हो गई' IIT बॉम्बे के छात्र ने आत्महत्या से पहले गर्लफ्रेंड से क्या बातें की थीं?
परीक्षा के दौरान फोन इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले IIT-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने आखिरी कॉल में अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था, "मुझसे गलती हो गई।" साहिल ने कथित तौर पर कहा, "मेरा पिछला थर्मोडायनेमिक्स का पेपर अच्छा नहीं गया था...अब यह हो गया।" गर्लफ्रेंड ने उन्हें धैर्य रखने को कहा था।