'मैडम, सरकार बनी तो आपको CM कोटे से IAS बनवा दूंगा' सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को भेजे मेसेज
मथुरा (यूपी) में एक महिला बैंककर्मी ने सपा नेता राजन रिज़वी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कथित तौर पर रिज़वी के वॉट्सऐप मेसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, "मैडम...आप एक्स्ट्रा ऑरा वाली महिला हैं...खूबसूरती के साथ सीरत भी अच्छी है...आप कंप्लीट वुमन हैं...भविष्य में सपा सरकार बनी तो...आपको मुख्यमंत्री कोटे से...IAS बनवाने की कोशिश करूंगा।"