'मॉडर्न फैमिली' शो जैसा हाल है: ऋतिक-सबा व सुज़ैन-अर्सलान संग बॉन्ड पर ज़ायद खान
अभिनेता ज़ायद खान ने कहा है कि बहन सुज़ैन खान व अभिनेता ऋतिक रोशन के तलाक के बाद ऋतिक संग संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने सुज़ैन व उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक व उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद संग बॉन्ड पर कहा, "स्वीकारने में समय लगा...हमारे परिवार का हाल प्रचलित अमेरिकी शो 'मॉडर्न फैमिली' जैसा हो गया है।"