'माता लक्ष्मी-किसान की कथा, धन्वंतरि का प्राकट्य', क्या हैं धनतेरस से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं?
धनतेरस की एक प्रचलित कथा के अनुसार, राजा हिम के पुत्र की कुंडली में शादी के चौथे दिन सांप के काटने से मृत्यु की भविष्यवाणी थी। उनकी पत्नी ने प्रवेश-द्वार पर दीप जलाए, सोने-चांदी के आभूषण रखे और रातभर गीत गाकर पति को जगाए रखा। सांप दीपों-आभूषणों की चमक से चौंधियाकर लौट गया और राजकुमार की जान बच गई।