'मृत्यु कुंभ' बयान पर ममता ने दी सफाई, कहा- महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कुछ नहीं कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बयान 'महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है' पर सफाई देते हुए कहा है, "मैंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के बारे में कभी नहीं कहा। मैं उनका सम्मान करती हूं।" ममता ने कहा, "मैंने प्रयागराज के महाकुंभ की व्यवस्था और तैयारी की बात की।"