'मंत्री जी परेशान कर रहे हैं', पंचायत में फूट-फूटकर रोईं हरियाणा के मानेसर की मेयर
गुरुग्राम (हरियाणा) के मानेसर की मेयर हयातपुर गांव में हुई पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं और इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मेयर ने कहा, "राव नरबीर सिंह हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं, मेरे पति को झूठे केस में फंसाया है...हमारा जीना दुभर कर रखा है।"