'मैथ्स में कमज़ोर हूं'; UP में 7वीं की छात्रा ने 10वीं मंज़िल से कूदकर दी जान, डायरी में छिपा राज
गाज़ियाबाद (यूपी) में शनिवार को 7वीं कक्षा की 14-वर्षीय छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने एक टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा बताती थी कि वह मैथ्य में कमज़ोर है और टीचर उसे डांटती हैं। छात्रा ने डायरी में भी इस बारे में लिखा था।