'मोदी ऐंड US' कार्यक्रम में PM मोदी ने रैपर हनुमानकाइंड को लगाया गले; कहा- जय हनुमान
'बिग डॉग्स’ रैप से मशहूर होने वाले केरल के रैपर हनुमानकाइंड ने लॉन्ग आइलैंड (अमेरिका) में आयोजित 'मोदी ऐंड यूएस' कार्यक्रम में परफॉर्म किया है। हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाते हुए 'जय हनुमान' कहा। इस कार्यक्रम में भारत की संस्कृति को दुनिया के सामने दिखाया गया है।