'मोदी जी सभी सीटें जिताई हैं रोड तो बनवा दीजिए' कहती एमपी की महिला का वीडियो हुआ वायरल
सीधी (एमपी) की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसके गांव की सड़क बनवाने की अपील करती दिख रही है। वीडियो में महिला कह रही है, "मोदी जी एमपी के लोगों ने (लोकसभा चुनाव 2024 में) 29 की 29 लोकसभा सीटें जिताई हैं...हमारे यहां की रोड तो बनवा दीजिए।"