ममता बनर्जी के खिलाफ 'मोदी बाबू अगर बंगाल जला...' बयान पर दिल्ली में दर्ज हुई शिकायत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मोदी बाबू अगर बंगाल जला तो उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे' बयान को लेकर उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने ममता के बयान को 'भड़काऊ' बताया। दरअसल, बीजेपी ने बुधवार को कोलकाता रेप-हत्या केस के संबंध में 'बंगाल बंद' बुलाया था।

Load More