'मुन्ना भाई 3' बंद नहीं हुई है, तीन-तीन अधूरी स्क्रिप्ट्स हैं मौजूद: अरशद वारसी
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और अभिनेता अरशद वारसी ने बताया है कि फिल्म 'मुन्ना भाई 3' को बंद नहीं किया गया है। हिरानी ने कहा, "आप 'मुन्ना भाई' को सिर्फ इंटरवल तक देखना चाहते हैं तो मैं 5 फिल्में बना सकता हूं। मेरे पास उसके आगे की कहानी नहीं है।" अरशद ने कहा, "तीन-तीन ऐसी स्क्रिप्ट्स हैं जो अधूरी पड़ी हैं।"