'मोनालिसा' संग फिल्म बना रहे सनोज मिश्रा को दिल्ली HC से रेप केस में नहीं मिली अग्रिम ज़मानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा संग फिल्म बना रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा की एक लड़की के रेप व अश्लील तस्वीरें खींचने के मामले में अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। बकौल हाईकोर्ट, सनोज ने ऐक्ट्रेस बनने की इच्छुक छोटे शहर की लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण किया और उनकी ज़मानत से गलत संदेश जाएगा।