'मामेरू समारोह' के साथ शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 'मामेरू समारोह' के साथ शुरू हो गया है। अंबानी परिवार के घर 'एंटीलिया' में आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। तस्वीरों में मुकेश व अनिल अंबानी के परिवार के अलावा अभिनेत्री जान्हवी कपूर, मानुषी छिल्लर समेत कई सेलेब्रिटी इस समारोह में मौजूद दिख रहे हैं।