'मियां मुसलमानों' से मछली ना खरीदें, बढ़ रही किडनी की बीमारियां: सीएम हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से कहा है कि 'मियां मुसलमानों' से मछली ना खरीदें क्योंकि इससे किडनी की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 'मियां मुसलमान' मछली उत्पादन में यूरिया इस्तेमाल कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आप्रवासी मुसलमान नागांव और मोरीगांव में मछली उद्योग में हावी हैं जिन्हें असम के स्थानीय मियां मुसलमान कहते हैं।