'मेरे जैसा कोई नहीं कर पाया', मैरी कॉम की महिला एथलीट्स पर दिए बयान को लेकर हुई आलोचना
मैरी कॉम को 'बिग बॉस 20' में दिए बयान को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथी प्रतियोगी द्वारा सानिया मिर्ज़ा और साइना नेहवाल समेत भारत का नाम रौशन करने वाली महिला-एथलीट्स का ज़िक्र करने पर मैरी कॉम ने कहा, "मेरे जैसा...कोई हासिल नहीं कर पाया।" एक यूज़र ने कहा, "दूसरों को नीचा दिखाने की क्या ज़रूरत है।"