'मेरा नाम भारत है...' इतना सुनते ही पत्नी व बेटे के सामने शख्स के सिर में आतंकी ने मार दी गोली
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बेंगलुरु के भारत भूषण नामक शख्स के परिवार ने बताया है कि आतंकी द्वारा नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, "मेरा नाम भारत भूषण है।" परिवार के मुताबिक, इतना सुनते ही आतंकी ने पत्नी व बेटे के सामने भारत के सिर में गोली मार दी और वह वहीं गिर पड़े।