'मेरी बेटी कभी पाकिस्तान नहीं जाएगी', ज्योति मल्होत्रा के पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने बेटी को निर्दोष बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा है। हरीश मल्होत्रा ने लिखा, "पुलिस ने ज्योति पर देशद्रोह की धारा लगाई...इसका एक भी सबूत जुटा नहीं पाई। अब मेरी बेटी कभी पाकिस्तान नहीं जाएगी। मैं इसकी गारंटी देता हूं।"