'मेरे बाद किसको सताओगे' गाने की स्टोरी लगाकर यूपी में युवक ने की खुदकुशी
आगरा (यूपी) में शादीशुदा प्रेमिका के बातचीत बंद करने पर एक युवक ने कथित तौर पर मच्छर मारने वाला केमिकल पीने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर प्रेमिका को भेजा था और इंस्टाग्राम पर 'मेरे बाद किसको सताओगे' गाने की स्टोरी लगाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।