'मेरी भी 40 एकड़ की फसल बर्बाद हुई है, पब्लिसिटी के लिए मत आओ': कर्नाटक में किसान से खरगे
कलबुरगी (कर्नाटक) में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक किसान ने फसल नुकसान का मुद्दा उठाया जिसपर खरगे भड़क गए। खरगे ने कहा, "सिर्फ पब्लिसिटी के लिए मत आओ, तुम्हारी 4 एकड़ फसल खराब हुई होगी, मेरी तो 40 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। मोदी-शाह से कहो...दाल खराब हो गई।"