'मेरी मां के 101 नुस्खे', सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिखाया उनकी मां उनके बालों में क्या लगाती हैं
ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी मां से अपने सिर की चंपी कराने का वीडियो 'मेरी मां के 101 नुस्खे' कैप्शन से शेयर किया है जो वायरल हुआ है। इस दौरान मां-बेटे भोजपुरी में बात करते दिख रहे हैं। सिद्धांत की मां के मुताबिक, उन्होंने तिल-नारियल-ऑलिव-अरंडी का तेल, जटमासी, मेथी, करी पत्ता जैसी कई चीज़ें मिलाकर खास तेल तैयार किया है।