'मेरी मां के बैग से ₹85,000 चोरी कर लिए', महिला ने स्पाइसजेट के स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप
एक महिला ने दावा किया है कि स्पाइसजेट के स्टाफ ने उसकी मां का हैंडबैग वज़न/जांच के नाम पर लेकर उसमें से ₹85,000 चोरी कर लिए। महिला ने कहा, "आखिर एक यात्री का हैंडबैग बार-बार उसकी नज़रों से दूर...क्यों ले जाया गया?" महिला ने स्पाइसजेट से जांच करने और सीसीटीवी फुटेज देखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।