'मेरा राशन 2.0' ऐप से बिना कार्ड के राशन ले सकते हैं राशन कार्ड धारक
भारत सरकार ने 'मेरा राशन 2.0' ऐप लॉन्च किया है जिसके ज़रिए राशन कार्ड धारक बिना कार्ड के भी राशन हासिल कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूज़र्स को अपना आधार कार्ड नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन करना होगा जिसके बाद ऐप पर राशन कार्ड खुल जाएगा।