'मेरे से निपट लो, PM आए तो और तकलीफ होगी...'; राज्यसभा में अमित शाह व खरगे में हुई नोकझोंक
राज्यसभा में बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग की जिस पर शाह ने तंज़ कसते हुए कहा, "मेरे से निपट लो, पीएम आए तो और तकलीफ होगी।"