'मेरी सास जल्दी मर जाए' लिखा ₹20 का नोट कर्नाटक में मंदिर की दान पेटी में मिला
कर्नाटक के कलबुर्गी में भाग्यवंती मंदिर की दान पेटी में 'मां, मेरी सास जल्दी मर जाए' लिखा ₹20 का नोट मिला है जिसकी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, दान पेटी भरने पर मंदिर प्रबंधन के लोग उसे खोलकर नोटों की गिनती कर रहे थे और इस दौरान उन्हें यह नोट मिला। बकौल रिपोर्ट्स, पेटी में ₹60 लाख की नकदी मिली।