'मेरे समय की भी कीमत है' 1 घंटे लेट पहुंचा CEO तो भड़क गया कैंडिडेट, नहीं दिया इंटरव्यू
एक कंपनी का सीईओ इंटरव्यू लेने करीब 70 मिनट देरी से पहुंचा तो एक उम्मीदवार ने इंटरव्यू नहीं दिया। शख्स ने सीईओ के नाम ईमेल में लिखा, "देरी से पहुंचे लेकिन सॉरी नहीं कहा...अगर कंपनी इंटरव्यू के दौरान मेरे समय को गंभीरता से नहीं ले रही है तो जॉइनिंग के बाद क्या होगा?...इसलिए आपको और आपकी कंपनी को ठुकराता हूं।"