'मेरा हाथ थामे रखने के लिए थैंक्यू' शादी के 5 साल होने पर मनोज तिवारी की वाइफ ने लिखा पोस्ट
बीजेपी सांसद और भोजपुरी ऐक्टर मनोज तिवारी की शादी की पांचवीं सालगिरह पर शनिवार को उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने दोनों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हैप्पी ऐनिवर्सरी डियर हसबैंड। थैंक्यू, हमेशा मेरा हाथ थामे रखने के लिए, सुख में दुख में...साथ चलने के लिए, मेरी खुशी में खुश होने...और दर्द में साथ रोने के लिए।"