'मिर्ज़ापुर: द मूवी' में किसे मिले कितने करोड़? जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' की स्टारकास्ट में सर्वाधिक फीस पंकज त्रिपाठी ने ली है। उन्होंने 'कालीन भैया' के किरदार में वापसी के लिए ₹15-करोड़ चार्ज किए हैं। अली फज़ल को ₹4 करोड़, दिव्येंदु शर्मा को ₹3 करोड़, जितेंद्र कुमार को ₹1.5 करोड़ और श्वेता त्रिपाठी को ₹95 लाख मिले हैं। फिल्म का रिपोर्टेड बजट करीब ₹250 करोड़ है।