'मॉस्किटो' ने ब्राज़ील में की 16 लोगों की हत्या, पुलिस ने इस तरह दबोचा
ब्राज़ील पुलिस ने 16 लोगों की हत्या के आरोपी जोर्लान लोपेस दा सिल्वा उर्फ 'मॉस्किटो' को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय वह जंगल में एक बच्चे के साथ था और पहचान छिपाने के लिए उसने नाखून रंग रखे थे और महिलाओं के कपड़े व विग पहन रखी थी। बकौल पुलिस, आरोपी ने अन्य हत्याओं की भी ज़िम्मेदारी ली है।