‘मिस्टर इंडिया’ से निकाल दिए गए थे अनुपम खेर, कहा- अमरीश पुरी से हुई थी जलन
ऐक्टर अनुपम खेर ने बताया है कि उन्हें फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा, "मुझे उस वक्त अमरीश पुरी से जलन हुई थी क्योंकि 'मोगैंबो' का किरदार उन्हें दे दिया गया था।" बकौल खेर, उन्हें छोटापन महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमरीश पुरी ने वह किरदार निभाया वैसे वह नहीं निभा पाते।