'बीजेपी का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बॉयकॉट करें' बयान देने वाले मौलाना ने मांगी माफी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद मौलाना सज्जाद नोमानी ने अपने बयान 'बीजेपी का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बॉयकॉट करें' को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, "यह बयान किसी समाज के खिलाफ नहीं था या किसी प्रकार से फतवा नहीं था...मेरा यह बयान महाराष्ट्र चुनाव से काफी पहले सितंबर 2024 का है।"