'मज़ा नहीं आ रहा' कहने वाले पैपराज़ी पर भड़कीं 'बिग बॉस OTT-3' की विजेता सना, दिया जवाब
'बिग बॉस OTT-3' की विजेता सना मकबूल बुधवार को अभिनेता अर्जुन बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं जहां एक पैपराज़ी ने फोटो के लिए पोज़ दे रहीं मकबूल से 'मज़ा नहीं आ रहा है' कहा। मकबूल ने भड़कते हुए कहा, "यह बहुत खराब है। यह बहुत गिरी हुई बात है।" सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी पैपराज़ी की आलोचना की।