'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया अराकू काॅफी का ज़िक्र, मिल चुका है GI टैग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश में उगाई जाने वाली अराकू काॅफी का ज़िक्र किया जिसे भारत सरकार ने ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग दिया है। इस काॅफी का नाम आंध्र के अराकू घाटी के नाम पर पड़ा है। यह अरेबिका कॉफी की एक प्रजाति है जो मूल रूप से इथियोपिया के जंगलों में मिलती है।