'मम्मी पापा, अगले जन्म आपके लिए पक्का डॉक्टर बनूंगा'; महाराष्ट्र में NEET छात्र ने किया सुसाइड
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय सूरज सुभाष शिंदे नामक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सूरज ने सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें लिखा है, "माफ करना मम्मी-पापा, अगले जन्म में आपके लिए पक्का डॉक्टर बनूंगा। अपना ख्याल रखिए और खुश रहिए।" छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।