'महाकाली' के टीज़र में शुक्राचार्य के किरदार में दिखे अक्षय खन्ना; फैन्स बोले- 'पीक कास्टिंग'
फिल्म 'महाकाली' के टीज़र में शुक्राचार्य के किरदार में दिखे अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही है। एक X यूज़र ने लिखा, "'धुरंधर' के बाद शुक्राचार्य की भूमिका में अक्षय सर, पीक कास्टिंग।" एक अन्य ने लिखा, "अक्षय खन्ना ट्रांसफॉर्मेशन और वॉयस मॉड्यूलेशन। यह अच्छा लग रहा है। रोंगटे खड़े हो गए।" फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा ने किया है।