मुंबई के पास स्थित अलीबाग को 'महाराष्ट्र का गोवा' नाम से भी जाना जाता है। गोवा जैसे बीच व सुहावना मौसम के करण इसे यह नाम दिया गया है। अलीबाग तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। मुरुद-जंजीरा किला, अलीबाग बीच, हरिहरेश्वर मंदिर, कोलाबा किला, नागांव बीच, रेवदंडा किला व खंडेरी किला अलीबाग में घूमने की प्रमुख जगहें हैं।