राहुल ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय चुनाव आयोग पर साधा निशाना, लगाया धांधली का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा, "आसान भाषा में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जितने युवा थे उससे ज़्यादा वोट डाले गए।" उन्होंने कहा, "हमने चुनाव अधिकारियों से पूछा कि क्या वोटिंग की वीडियोग्राफी हो रही है। उन्होंने मना कर दिया।"