'महिला सिपाही के धक्के से गर्भ में मरा मेरा बच्चा', UP में शव लेकर DM ऑफिस पहुंची महिला

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला अपने नवजात बच्चे का शव लेकर मंगलवार को डीएम ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान महिला सिपाही के धक्के से वह गिर गई और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया। महिला 7-महीने की गर्भवती थी।

Load More