'महिलाओं के कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में मची भगदड़', दुर्गा पंडाल में 19 मौतों पर कोलकाता पुलिस
चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ की कोलकाता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बारिश से कपड़े-मेकअप बचाने के लिए महिलाएं निकास द्वार पर जमा हो गई थीं। बकौल पुलिस, भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हुई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इस हादसे में 19-लोगों की मौत हो गई थी।