भरत तिवारी को मारी गई थीं 5 गोलियां, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुली पुलिस की पोल
आईएएनएस की रिपोर्ट अनुसार, भोजपुर (बिहार) निवासी भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके शरीर में पांच गोलियां लगी थीं। इससे पहले पुलिस ने तीन गोलियों का दावा किया था जबकि परिवार शुरू से पांच गोलियां लगने की बात कह रहा था। गौरतलब है, मददगार स्वभाव के कारण महिलाएं भरत को 'भगवान' मानती थीं।