'महावतार नरसिम्हा' के OTT पर रिलीज़ होने की खबरों को निर्माताओं ने बताया फर्ज़ी
क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' के ओटीटी पर रिलीज़ होने की खबरों को निर्माताओं ने फर्ज़ी बताया है। प्रोडक्शन हाउस ने X पर लिखा, "फिल्म अभी सिर्फ थिएटरों में रिलीज़ हुई है।" प्रोडक्शन हाउस ने आगे लिखा, "कोई भी ओटीटी डील अब तक फाइनल नहीं हुई है। कृपया, सिर्फ आधिकारिक अपडेट्स पर ही भरोसा करें।"